अम्बाला छावनी, 28 मार्च: सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बीसी बाजार द्वारा आयोजित होने वाले **29वें महान गुरमत समागम** की तैयारियां हुई समापन। सोसायटी के प्रधान ब्रह्मजीत सिंह खालसा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समागम 29 मार्च 2026 (रविवार) को गांधी ग्राउंड, अम्बाला छावनी में आयोजित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि समागम शाम 5 बजे से सुबह 3 बजे तक चलेगा, जिसमें सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी व ढाड़ी जत्थे कथा-कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल करेंगे। संगतों की सुविधा के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा व्यापक स्तर पर सेवा व्यवस्थाएं की गई हैं। समागम में कई प्रसिद्ध कीर्तनकार व ढाड़ी जत्थे होंगे शामिल , जिनमें:* भाई गुरदेव सिंह जी (ऑस्ट्रेलिया)* भाई जसप्रीत सिंह जी (सोनू वीर, दिल्ली)* भाई करनैल सिंह जी (हजूरी रागी, श्री दरबार साहिब, अमृतसर)* बीबी दलेर कौर जी (खालसा ढाड़ी जत्था)* भाई महताब सिंह जी (जालंधर)* भाई बलप्रीत सिंह जी (लुधियाना)* भाई सतनाम सिंह जी (पंजोखरा साहिब)* श्री दिवाकर शर्मा जी शामिल होंगे। संगतों के लिए विशेष सेवाएंखालसा ने कहा कि इस बार सेवा सिमरन सोसायटी की ओर से अम्बाला वासियों की एक बेहतरीन तोफ़ा दिया जा रहा है। जिसमें सोसायटी की ओर से एक गाड़ी फ्री सेवा में चलाई जाएगी जिसका हरियाणा के केबिनेट मंत्री श्री अनिल विज जी अवलोकन करेंगे। जो कि अम्बाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब व धार्मिक स्थानों के निशुल्क दर्शन कराएगी। जिसमें श्रद्धालु 9354724227, 7988860561,9896909165 पर संपर्क करेंगे। साथ ही सोसायटी की तरफ से उपलब्ध गाड़ी श्रद्धालुओं को घर से ले जाकर धार्मिक स्थानों के दर्शन करवा कर वापिस घर छोड़ेगी। श्रद्धालुओं से कोई भी किसी भी तरह की फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने कहा कि दूसरा तोफा सेवा सिमरन सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बीसी बाजार की ओर से रोजाना फ्री लंगर सेवा बड़ा गोल चक्कर, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर लगाया जाएगा।इसके अलावा, **5 अप्रैल 2026 (रविवार)** को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, बीसी बाजार में सुबह 10 बजे **अमृत संचार** का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दमदमी टकसाल से पांच प्यारों की उपस्थिति में संगतों को अमृत पान करवाया जाएगा।समागम में आने वाली संगतों के लिए **पकौड़े, जलेबी, चाय और गुरु का अटूट लंगर** वितरित किया जाएगा।आज आयोजित बैठक में सोसायटी के कई सदस्य उपस्थित रहे ।
अम्बाला छावनी में 29वां महान गुरमत समागम 29 मार्च को, तैयारियां हुई समापन
