हरियाणा की 40 अनाज मंडियों में खुली ‘अटल कैंटीन’ पर कांग्रेस ने लगवाई रोक, इस वजह से लिया गया फैसला

हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता के दौरान 40 अनाज मंडियों में खुलने वाली अटल कैंटीन पर कांग्रेस ने रोक लगवा दी है। दरअसल कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। चुनाव आयोग ने मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
हरियाणा में रबी फसलों की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले 40 और अनाज मंडियों में अटल किसान-मजदूर कैंटीन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इनमें किसानों और मजदूरों को 10 रुपये में खाने की थाली मिलेगी। सभी कैंटीन में महिला स्वयं सहायता समूह खाना उपलब्ध कराएंगे, जिसके लिए प्रदेश सरकार 15 रुपये की सब्सिडी देगी।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक के इस आदेश को कांग्रेस ने राज्य चुनाव आयोग में चुनौती दी है। कांग्रेस विधायक दल के पूर्व उप नेता एवं विधायक चौधरी आफताब अहमद की शिकायत पर राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मुख्य प्रशासक के इस आदेश पर 12 मार्च तक के लिए रोक लगा दी है। हरियाणा में 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद चालू होनी है।
आचार संहिता के बीच अटल कैंटीन खोलना गलत: कांग्रेस
नूंह के कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने राज्य चुनाव आयोग में दी लिखित शिकायत में कहा कि प्रदेश में आठ नगर निगमों, चार नगर परिषदों व 21 नगर पालिकाओं के आम चुनाव के अलावा दो निगमों में उपचुनाव चल रहे हैं। ऐसे में आचार संहिता लागू है।

admin

More From Author

Breaking News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की बडी पहल, हरियाणा में 777 नए डॉक्टरों की होगी नियुक्ति

नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल, करेंगे क्लीन स्वीप – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज