Haryana Breaking News : हरियाणा निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व MLA रामबीर समेत 6 नेताओं को पार्टी से निकाला; वजह आई सामने

Haryana Breaking News: यहां आप हरियाणा की राजनीति, क्राइम और दिनभर की ताजा खबरों की हर एक अपडेट पढ़ेंगे। साथ ही 22 जिलों में शामिल रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, अंबाला, भिवानी, चरखी, दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ से जुड़ी हर खबर से रूबरू हो सकेंगे। ताजा खबरों का एक-एक अपडेट यहां पढ़िए

हरियाणा के शहरी निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बृहस्पतिवार को पटौदी के पूर्व विधायक रामबीर सिंह समेत पांच नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निकाल दिया है।इन सभी नेताओं पर आरोप है कि वे कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं। कांग्रेस की ओर से अभी तक करीब दो दर्जन नेताओं को पार्टी से निकाला जा चुका है।
दो मार्च को है शहरी निकाय चुनाव
प्रदेश अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को फरीदाबाद से विजय कौशिक, वार्ड नंबर 36 फरीदाबाद के राहुल चौधरी, वार्ड नंबर 39 फरीदाबाद से पूजा रानी और उनके पति रुपेश मलिक को कांग्रेस से बाहर निकाल दिया है। राज्य में दो मार्च को शहरी निकाय चुनाव है। भाजपा ने इन चुनाव में कांग्रेस में जबरदस्त तरीके से सेंधमारी कर रखी है।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि नगर निगम चुनाव 2025 की चल रही प्रक्रिया के दौरान हाल के दिनों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के संबंध में पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है।
इससे पहले सात नेता निष्कासित
इससे पहले 20 फरवरी को हरियाणा में कांग्रेस ने आगामी 2025 नगर निगम चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए राज्य भर से सात पार्टी नेताओं को निष्कासित कर दिया था।

admin

More From Author

सच में कलयुग आ गया…’ मां के भरण पोषण से बचने के लिए बेटा पहुंचा कोर्ट, लगी फटकार और जुर्माना भी

Punjab: मान सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच IAS और एक PCS अधिकारी का तबादला