हरियाणा में ईद की छुट्टी कैंसिल, इस वजह से नायब सरकार ने लिया फैसला

हरियाणा (Haryana News) में इस बार ईद की छुट्टी नहीं मिलेगी क्योंकि हरियाणा सरकार ने इस बार प्रदेश में ईद की छुट्टी रद कर दी है। आखिर क्यों रद की गई है ईद की छुट्टी (Eid Holiday Cancelled) आइए जानते हैं।
पहली बार हरियाणा में रद की गई ईद की छुट्टी
मुख्य सचिव हरियाणा अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग होने की वजह से ईद की छुट्टी रद (Haryana Eid Holiday Cancelled) की जाती है।

अब 31 मार्च की छुट्टी को प्रतिबंधित अवकाश (आरएच ) में बदला गया है। पत्र में हवाला दिया गया है कि 29 व 30 को साप्ताहांत होने और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से ईद की छुट्टी (Haryana Eid Holiday Cancelled) को प्रतिबंधित अवकाश में बदला गया है। बता दें कि यह पहला मौका है जब प्रदेश में ईद की छुट्टी को रद किया गया है।
इस वजह से रद की गई ईद की छुट्टी

हरियाणा (Haryana Eid Holiday Cancelled) के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी (Anurag Rastogi) ने पत्र जारी कर कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की क्लोजिंग के कारण यह छुट्टी रद की गई है। 29 और 30 मार्च को वीकेंड (सप्ताहांत) है और 31 मार्च को वित्त वर्ष का आखिरी दिन है।

हरियाणा सरकार (Haryana Eid Holiday Cancelled) की तरफ से इस वर्ष की शुरूआत में जारी किए गए कैलेंडर में 31 मार्च को राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया था।
ईद की छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया
सरकार द्वारा जनवरी महीने में जारी की गई अधिसूचना में मार्च महीने में तीन गजडेट छुट्टियां दिखाई गई थीं, जिनमें 14 मार्च शुक्रवार को होली, 23 मार्च रविवार को शहीदी दिवस और 31 मार्च सोमवार को ईद-उल-फितर की छुट्टी थी।
इनमें होली और शहीदी दिवस पर प्रदेश के दफ्तरों में छुट्टी रही लेकिन ईद (Eid Holiday Cancelled) वाली गजटेड छुट्टी को बदलकर रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे कर दिया गया है।

admin

More From Author

उपायुक्त अजय सिहं तोमर ने एसडीएम कार्यालय, तहसील नारायणगढ़,<br>सब-ट्रेजरी, पुलिस स्टेशन तथा नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण।

सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के प्रिंसिपल, डॉ. राजिंदर सिंह की सेवानिवृत्ति पर समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *