यमुनानगर। शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम ने व्हाट्सएप नंबर 7082410524 जारी किया है। शहरवासी नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश की फोटो लोकेशन या पत्ते समेत इस नंबर पर भेजें। फोटो मिलने के बाद नगर निगम द्वारा तुरंत बेसहारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया हुआ है।

अभियान के तहत शनिवार को जोन नंबर दो में दो गोवंश को पकड़कर गौशाला पहुंचाया। जब तक शहर बेसहारा गोवंशों से मुक्त नहीं होता, तब तक निगम का यह अभियान जारी रहेगा। शहरवासियों से अपील है कि यदि उनके आसपास कहीं भी कोई बेसहारा गोवंश घूमता है तो उसकी फोटो लोकेशन या पत्ते समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजें। फोटो मिलने के बाद नगर निगम द्वारा तुरंत कार्रवाई कर बेसहारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी। ताकि बेसहारा गोवंशों को गोशाला में पुनर्वास दिया जा सके। इसके लिए जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें गठित की गई। दोनों टीमें बेसहारा पशुओं को पकड़ने में जुटी है। अब नगर निगम द्वारा 947 बेसहारा गोवंशों को पकड़ कर गौशाला पहुंचाया है। सभी पशुओं को टैग भी लगाए गए है। गौशाला में बेसहारा गोवंश को पुनर्वास देने के लिए निगम निगम द्वारा गाय, सांड, बछड़ा, बछड़ी के हिसाब से रोज का प्रति पशु 40, 30 व 20 रुपये चारा खर्च दिया जाता है। बेसहारा पशुओं को पकड़ने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जल्द ही शहर में घूमने वाले सभी बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। शहरवासियों से अपील है कि कोई भी शहरवासी गोवंशों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें खुले में न छोड़े। यदि उन्हें गोवंश को छोड़ने है तो अपनी नजदीक गौशाला में इन्हें छोड़कर आए। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा जो बेसहारा गोवंश पकड़कर गोशाला में छोड़े जाते है। पशु पकड़ते समय उस पर निगम की ओर से टैग लगाया जाता है। यदि टैग वाला पशु दोबारा खुले में मिलता है तो संबंधित गौशाला संचालक पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।



