थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से अवैध देसी पिस्टल व जिन्दा रौन्द सहित आरोपी गिरफ्तार

थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र दशहरा ग्राऊण्ड नमस्ते चैक अम्बाला छावनी के पास से अवैध हथियारों की तस्करी मामले में 16 मई 2025 को पुलिस ने सूचना के आधार पर  तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम निवासी हरिनगर बीडी फ्लौर मिल के पीछे अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को अवैध देसी पिस्टल व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज करके माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 
प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी ने बतलाया कि 16 मई 2025 को  पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास हर समय अवैध हथियार होता है। आरोपी आज अवैध हथियार सहित दशहरा ग्राऊण्ड नमस्ते चैक अम्बाला छावनी के पास खड़ा है जो किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। सूचना उपरान्त पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र दशहरा ग्राऊण्ड नमस्ते चैक अम्बाला छावनी के पास संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर विधिपूर्वक तलाशी लेने पर उसकी पहनी हुई जीन्स पैन्ट की बाँई डब से अवैध देसी पिस्टल मिला। देसी पिस्टल को चैक करने पर उसकी मैगजीन से एक जिन्दा रौन्द भी बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान शुभम निवासी हरिनगर बीडी फ्लौर मिल के पीछे अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिसे अवैध हथियार पिस्टल व जिन्दा रौन्द सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

परिवार पहचान पत्र में आवेदक के निवेदन पर मृतक को किया गया जीवित

थाना नारायणगढ़ में दर्ज चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, सिलेण्डर बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *