कुरुक्षेत्र (अम्बाला दस्तक) : मशहूर पंजाबी गायक हरभजन मान की कार का सुबह कुरुक्षेत्र में पीपली फ्लाईओवर के पर एक्सीडेंट हो गया। हरभजन मान दिल्ली में शो करके वापस चंडीगढ़ जा रहे थे, इसी बीच हादसा हो गया। वह दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पिपली फ्लाईओवर पर पहुंचे तो उनकी कार के सामने अचानक गाय आ गई। जिस वजह से कार डिवाइडर से जा टकराई।
हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सिंगर और अन्य कार सवारों को बाहर निकाला। गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी को चोटें आईं। बताया जा रहा है कि कार में गायक हरभजन मान, ड्राइवर, उनका सुरक्षाकर्मी और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।
Posted in
अंतर्राष्ट्रीय अम्बाला खेल चंडीगढ़ दिल्ली पंजाब ब्रेकिंग न्यूज़ मुख्य समाचार यमुनानगर वायरल हरियाणा
BREAKING: पंजाबी सिंगर हरभजन मान का कुरुक्षेत्र में एक्सीडेंट, शो के बाद चंडीगढ़ लौट रहे थे
You May Also Like
Posted in
अम्बाला
मेयर ने किया चांदपुर फ्लाईओवर के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण
Posted by
Ambala Dastak
More From Author
Posted in
अम्बाला
मेयर ने किया चांदपुर फ्लाईओवर के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण
Posted by
Ambala Dastak
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज निर्माणाधीन शहीदी स्मारक का किया निरीक्षण



