खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ने काकरू स्थित पेट्रोल पम्प का किया औचक निरीक्षण


अम्बाला, 23 सिंतबर खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को अम्बाला चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण करते हुए नोजल के माध्यम से पम्प पर पेट्रोल के पैमाने को चैक किया। इसके साथ-साथ उन्होंने पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत अन्य गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। यहां बता दें कि खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री सडक़ मार्ग के माध्यम से दिल्ली से वापिस चण्डीगढ़ आ रहे थे।
खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री राजेश नागर ने म्बाला चण्डीगढ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बाला शहर के नजदीक काकरू स्थित गौतम पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया। उन्होनें इस दौरान पेट्रोल पम्प पर मशीनों पर लगी नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा को चैक किया। उन्होनें इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि लगभग 14 नोजल के माध्यम से पेट्रोल की मात्रा/पैमाने को चेक किया गया हैं। पेट्रोल पम्प पर सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान पेट्रोल पर जो सुविधाएं व आवश्यक हिदायते होती है वह सही पाई गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पम्प द्वारा ठीक कार्य किया जा रहा हैं। इसके अलावा उन्होनें पेट्रोल पम्प पर उपभोक्ताओं के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालायों की व्यवस्था के साथ-साथ अग्रि शमन यंत्रों के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पम्प सभी हिदायतों की पालना करें ताकि उपभोक्ताओं को गणवत्ता युक्त व सही पैमाने में पेट्रोल इत्यादि मिल सकें। औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यही होता है कि पेट्रोल पम्प से सम्बधिंत सभी गतिविधियां ठीक हो, इसी के तहत आज यहां पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण जारी रहेगें।
इस मौके पर मापतोल विभाग के इन्स्पेक्टर दलीप कुमार के साथ-साथ सम्बधिंत मौजूद करें।

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

सिविल लाइन पर चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर रखा सामान जब्त, चार के काटे चालान

हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब तहसीलों में बिना कागजों के होगी रजिस्ट्री, WhatsApp से भी कर सकेंगे काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *