अंबाला कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता, 14 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारियाँ तेज

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के दिशा–निर्देशानुसार अंबाला छावनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता पीसीसी मीडिया इंचार्ज संजीव भारद्वाज ने की, जबकि प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज मोनिका डूमरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन अंबाला छावनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों (परी) द्वारा किया गया। प्रेस वार्ता में अंबाला जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस संगठन की रीढ़ माने जाने वाले कार्यकर्ता तथा विभिन्न अग्रणी संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संजीव भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान, लोकतंत्र और न्याय के मूल्यों को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऊर्जावान, प्रतिभाशाली और कांग्रेस विचारधारा में विश्वास रखने वाले युवाओं को पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता (स्पोक्सपर्सन) बनने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इच्छुक युवा कैप्शन में दिए गए फॉर्म लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अंबाला छावनी कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह ढिल्लों (परी) ने कहा कि अंबाला कांग्रेस परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाला इतना महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया गया है। यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को नई दिशा देगा, बल्कि लोकतंत्र की मजबूती में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर कांग्रेस के जनसरोकारों की आवाज़ को और बुलंद करें।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह परी ने आगे बताया कि 11 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबाला पहुंचेंगे, जहाँ 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली विशाल रैली की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर की रात को सभी साथियों के साथ कांग्रेस कार्यालय से दिल्ली में होने वाली कांग्रेस पार्टी की रैली के लिए प्रस्थान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई, और उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र एवं संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में HRKNL कर्मचारियों का वेतन अटका, मंत्री अनिल विज से मिली राहत की उम्मीद

अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने नागरिक अस्पताल को भेंट किए 100 कंबल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *