अम्बाला छावनी में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुलड्रेस रिहर्सल सम्पन्न

अम्बाला, 24 जनवरी
उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस की फुलडे्रस रिहर्सल आज एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी में हुई। तहसीलदार प्रियंका ने उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फुलड्रैस रिहर्सल में ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली।
फुलड्रेस रिहर्सल के दौरान परेड की कमांड पीएसआई सुशील कुमार ने की। जिला पुलिस की टुकड़ी नेें एसआई सुभाष चंद्र, एसडी कालेज एनसीसी ब्वायज की टुकड़ी ने सीनियर अंडर ऑफिसर हर्षित कुमार, एसडी कालेज एनसीसी गल्र्ज की टुकड़ी ने कैडेट माधवी के नेतृत्व में, एसडी कॉलेज की एनएसएस की टुकड़ी ने कबीर दुग्गल के नेतृत्व में, यूथ रेड क्रास की टुकड़ी ने कमांडर अनुप्रीया के नेतृत्व,  राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बकरा मार्किट एनसीसी जूनियर विंग की टुकड़ी ने कृष्ण के नेतृत्व में, राजकीय माडल संस्कृति सीनियर सैकेंडरी स्कूल हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाईट की टुकडी का नेतृत्व कमांडर एकम में मार्च पास्ट किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में डीसी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने मां नंदा को समर्पित उत्तराखंड लोक नृत्य की प्रस्तुति, राम स्वरूप जिंदल (आरएसजे) राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल बब्यालय के विद्यार्थियों द्वारा हरियाणवी नृत्य, सिसिल कॉन्वैंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई की जीविनी पर आधारित प्रस्तुति, तनेजा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मराठी नृत्य, टैंडर हार्ट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भारत की संस्कृति पर आधारित नृत्य, सिक्ख गल्र्ज स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा, द एसडी विद्या स्कूल के विद्याथियों द्वारा भारत की अनेकता में एकता को दर्शाते हुए बांगला नृत्य, एसडी कालेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा मास पी.टी. का प्रदर्शन किया गया। एसडी स्कूल चकवाल तोपखाना के बच्चों द्वारा बैंड की प्रस्तुति, राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल पंजोखरा साहिब के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति दी गई। मंच संचालन का कार्य जितेन्द्र कुमार व अंजू डागर द्वारा सम्पन्न किया गया।
तहसीलदार प्रियंका ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर 26 जनवरी को एसडी कालेज अम्बाला छावनी में प्रात: 10 बजे आयुक्त अम्बाला मंडल संजीव वर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे तथा परेड का निरीक्षण कर गणतंत्र दिवस पर अपना शुभ संदेश देंगे।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार आशीष पौड, बीईओ सैलजा रानी, प्रिंसीपल नरेन्द्र राणा, नीलम पधाणी, विनोद नेगी, वीना महाजन के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।8

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के लिए जीवनरेखा है: कुमारी सैलजा

<br>“मुगल-अंग्रेज विदेशी थे, हम इसी मिट्टी के लाल हैं, अंग्रेजों की चापलूसी से बनी कांग्रेस का डीएनए विदेशी है” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *