अंबाला,30 जनवरी-उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज ग्राम पंचायत ढकौला, खण्ड साहा अंबाला में रात्रि ठहराव का आयोजन किया गया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार ने गांव ढकौला के साथ-साथ अन्य आस-पास से आए ग्रामीणो की समस्याओं को सुनने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याएं मार्क करते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इससे पहले गांव ढकौला सरपंच प्रतिनिधि एवं नंबरदार देवेन्द्र सिंह ने एसडीएम विनेश कुमार का यहां पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान चेयरमैन मार्किट कमेटी मुलाना जैसमेर सिंह राणा, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन सचिन लाम्बा, साहा मंडल अध्यक्ष संजीव सैनी व जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व विधानसभा संयोजक सतीश मेहता उपस्थित रहें।
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए जिसमें सम्बन्धित कर्मचारियों ने गांववासियों को अपने विभागों से सम्बन्धित योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी दी गई। इसके साथ आयुष विभाग द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर भी लगाया गया, जिनका ग्रामीणों ने भरपुर लाभ उठाया।
इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ने गांव की प्रमुख समस्याओं एवं मांगों को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से एसडीएम के समक्ष रखा। जिनमें गांव में बरसाती व बाहरी पानी की समस्या और गाँव में एक ओर सफाईकर्मी की नियुक्ति करवाने बारें समस्याएं एवं मांगों को रखा। इसके साथ-साथ गांव वासियों व अन्य द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई जिनमें गांव ढकौला से नीलम कुमारी ने राशन कार्ड बनवाने संबधी समस्या रखी, साहा से राकेश कुमार ने फैमिली आईडी में इन्कम वैरिफिकेशन, दर्शनी देवी ने राशन कार्ड कट जाने की समस्या, गांव ढकौला से रीतू गोयल, सुलोचना, पूजा, बबली व रेखा ने गांव में नाली की साफ-सफाई व कचरे के उठान बारे समस्या को एसडीएम के समक्ष रखा, साहा से सतीश कुमार ने वृद्धावस्था पैंशन रुकने व पैंशन को दोबारा शुरू करवाने बारे, सोना देवी ने बिजली बिल माफ करवाने को लेकर व अंगुरी ने पैंशन बनवाने को लेकर, ऐसे ही जसविन्द्र सिंह ने सिविल अस्पताल में ईलाज से सम्बन्धित समस्या, सुखबीरी ने परिवार पहचान पत्र में पारिवारिक आय कम करवाने व राशन कार्ड बनवाने को लेकर, जरनैल सिंह व प्रदीप ने छत व मकान की मरम्मत बारे, साहा से उषा रानी व ढकौला से सुदेश रानी ने कच्चे मकान को पक्का बनवाने बारे, इसके साथ वृद्धावस्था पैंशन बनवाने बारे प्रेमी देवी ने अपनी समस्या रखी, इसके अलावा अन्य ग्रामवासियों ने मौखिक व लिखित रूप में अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। जिसपर एसडीएम विनेश कुमार ने सभी ग्रामीणों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रात्रि ठहरांव कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन का गांव-गांव जाकर आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई एक प्रभावी एवं सार्थक पहल है, जिससे ग्राम वासियों को प्रशासन तक सीधी पहुंच मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ने सरकार की योजनाओं से संबंधी विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन कर जानकारी ली और योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पंहुचे इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पंहुचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी विभाग अपने विभागों से संबंधी लोगों को सरकार द्वारा क्रियान्वित कि गई जन कल्याणकारी योजनाओं बारें लोगों को जानकारी प्रदान करें। इस अवसर पर सरपंच ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किए जाने पर जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर चेयरमैन मार्किट कमेटी मुलाना जैसमेर सिंह राणा, सीएम विंडो एमीनेट पर्सन सचिन लाम्बा, सरपंच प्रतिनिधि देवेन्द्र सिंह, साहा मंडल अध्यक्ष संजीव सैनी व जिला कष्ट निवारण समिति के गैर सरकारी सदस्य व विधानसभा संयोजक सतीश मेहता, नायब तहसीलदार, पुलिस विभाग से एसएचओ कर्मवीर, पंचायत सैक्रेटरी सचिन कुमार, डा. अभिषेक शर्मा, फार्मासिस्ट विजय कुमार, पंचायती राज से ललित कौशल, निर्मल के साथ-साथ अन्य अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।





