अम्बाला छावनी के सभी नौ गांवों में विकास की बयार: ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 5 करोड़ के 56 विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

अम्बाला/चंडीगढ़, 10 फरवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी विधानसभा के सभी नौ गांवों में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्यों की बयार बहेगी।

विज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के विभिन्न कार्यों एवं सौंदर्यकरण कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपए राशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उन्होंने बताया कि विकास कार्यों को कराने के लिए पंचायती राज विभाग द्वारा रूपरेखा तैयार कर ली गई है और अब राशि स्वीकृत होने पर बहुत जल्द इन कार्यों प्रारंभ कराया जाएगा ताकि जनता को इनका सीधा लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि पांच करोड़ रुपए की राशि से छावनी विधानसभा के सभी नौ गांवों में स्ट्रीट लाइट, पक्के नाले व नालियां, विभिन्न सड़कों, धर्मशालाओं, आरसीसी बेंच, गलियों का निर्माण, अलग-अलग गांवों में तालाब किनारे रिटेनिंग वॉल, शेड, शमशानघाटों में पक्के फ्लोर, धर्मशालाओं व कम्यूनिटी हॉल में सुधार व निर्माण, गऊ घाट व आंगनवाड़ी का निर्माण तथा अलग-अलग स्थानों पर सौंदर्यकरण सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। स्वीकृत राशि से गांव पंजोखरा सबसे ज्यादा 25 अलग-अलग विकास कार्य होंगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में विकास कार्य करवाने के वह कृत संकल्प है और इससे पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्यों को करवाया गया है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नए कार्यों के होने से जनता की सुविधाओं में और इजाफा होगा।

उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी विधानसभा के गांव गरनाला, पंजोखरा साहिब, टुंडली, खतौली, जनेतपुर, बरनाला, ब्राह्मण माजरा, धनकौर व बाड़ा गांव में 55 से ज्यादा विकास कार्यों को कराने के लिए पांच करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है।

इन गांवों में अलग-अलग कार्यों को मिली मंजूरी

गांव पंजोखरा साहिब – पंजोखरा साहिब में 79 लाख रुपए की लागत से फिरनी के साथ नाले का निर्माण, 4.50 लाख रुपए की लागत से नारायणगढ़ रोड के निकट पक्की सड़क, 10 लाख रुपए की लागत से कुटिया के निकट पक्की सड़क, 14.26 लाख रुपए की लागत से कश्यप धर्मशाला का निर्माण, 2.62 लाख रुपए की लागत से कुटिया से अमर सिंह के घर तक पक्की सड़क, 12.87 लाख रुपए की लागत से कुलवंत सिंह की दुकान से सीताराम के निवास तक पक्की गली का निर्माण, 5 लाख की लागत से तोपखाना रोड से नाली व गली का निर्माण, 5.69 लाख रुपए की लागत से जड़ौत रोड से रिंग रोड तक पक्का रास्ता, 3.41 लाख रुपए की लागत से शमशेर सिंह के निवास से सुरेंद्र सिंह निवास तक जड़ौत रोड तक पक्का रास्ते का निर्माण होगा। इसी तरह 1.71 लाख रुपए की लागत से ट्यूबवेल से सुरेंद्र सिंह निवासी तक पक्की सड़क, 2.30 लाख रुपए की लागत से खतौली रोड से मामचंद निवास तक पक्का रास्ता, 3.55 लाख रुपए की लागत से पंजोखरा साहिब से खतौली रोड किनारे टाइलें लगाई जाएंगी।

इसी प्रकार गांव पंजोखरा साहिब में 5.78 लाख रुपए की लागत से लोगों के बैठने के लिए विभिन्न स्थानों पर 100 आरसीसी बेंच लगाए जाएंगे। 5.73 लाख रुपए की लागत से तिसिंबली रोड से डेरा अचर सिंह तक रोड का निर्माण, 2.28 लाख की लागत से जड़ौत रोड से निर्मल सिंह निवास तक पक्का रास्ता, 6.91 लाख रुपए की लागत से काका सिंह निवासी से जरनैल सिंह निवास तक पक्का रास्ता, 2.82 लाख की लागत से मुख्य रोड से दयाल सिंह निवास तक रास्ता, 3.41 लाख की लागत से कसौली रोड से लखमीर सिंह निवास तक पक्का रास्ता बनाया जाएगा। 74 हजार की लागत से रविदास मंदिर के निकट नाली का निर्माण किया जाएगा। 6.69 लाख की लागत से नारायणगढ़ रोड से हरमन सिंह निवास तक पक्की रोड बनेगी जबकि 18.24 लाख रुपए की लागत से तुरका फार्म से तोपखाना रोड तक आरसीसी नाले का निर्माण किया जाएगा।

गांव गरनाला – गरनाला में 1.72 लाख रुपए की लागत से सोलर लाइटें और 4.72 लाख रुपए की लागत से बाबा सुल्ला चौक पर निर्माण होगा।

गांव टुंडली – टुंडली में 28.52 लाख रुपए की लागत से तालाब की रिटेनिंग वॉल व रास्ते का निर्माण होगा जबकि 9 लाख की लागत से श्मशान घाट के निकट महिलाओं के बैठने हेतु शैड का निर्माण किया जाएगा।

गांव खतौली – खतौली में 4.94 लाख रुपए की लागत से एससी श्मशान घाट में फ्लोरिंग की जाएगी, 95 हजार की लागत से रंजीत सिंह निवास से जसबीर सिंह निवास तक गली का निर्माण होगा, 6 लाख की लागत से गुरचरण सिंह निवास से पंजोखरा माइनर तक गली बनेगी। इसी प्रकार 4.98 लाख रुपए की लागत से जनरल श्मशान घाट में फ्लोरिंग तथा 12.40 लाख रुपए की लागत से एजेंल स्कूल के निकट रोड किनारे पक्के नाले का निर्माण होगा।

गांव जनेतपुर – जनेतपुर में 14.26 लाख रुपए की लागत से जनरल चौपाल का निर्माण होगा, 89 हजार की लागत से कब्रिस्तान की दीवार बनेगी, 14.15 लाख रुपए की लागत से आंगनवाड़ी बनेगी, 1.25 लाख की लागत से इंटरलाकिंग रोड बनेगी, रामपाल निवास से गुरदीप सिंह निवास तक 1.56 लाख की लागत से गली बनेगी जबकि 31.15 लाख रुपए की लागत से तालाब की रेनोवेशन की जाएगी।

गांव बरनाला – बरनाला में 11.26 लाख रुपए की लागत से श्मशान घाट के गेट व शेड का निर्माण होगा, 4.83 लाख रुपए की लागत से कम्यूनिटी हाल व लंगर हाल में निर्माण कार्य होगा, 9.76 लाख की लागत से वाल्मीकि मंदिर के निकट शेड का निर्माण होगा, 1.73 लाख की लागत से रोड व आरसीसी बेंच गुगा माडी के निकट लगाए जाएंगे जबकि 24.03 लाख रुपए की लागत से राजा गार्डन कालोनी में ड्रेन व नाले का निर्माण होगा।

गांव ब्राह्मण माजरा –
 ब्राह्मण माजरा में 1.81 लाख की लागत से पक्के रास्ते का निर्माण होगा। इसी तरह 9.64 लाख की लागत से कश्यप चौपाल रोड के निकट सौंदर्यकरण का कार्य होगा।

गांव धनकौर – धनकौर में 4 लाख रुपए की लागत से कम्युनिटी हॉल की फ्लोरिंग पेंटिंग व बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा तथा 46.26 लाख रुपए की लागत से तालाब किनारे रिटेनिंग वॉल का निर्माण तथा तालाब की रेनोवेशन होगी।

गांव बाडा – बाडा में 25 लाख रुपए की लागत से पार्क के निकट कम्यूनिटी सेंटर का निर्माण होगा, इसी तरह 15 लाख रुपए की लागत से अम्बेडकर भवन के निकट रिटेनिंग वॉल व सौंदर्यकरण का कार्य होगा, 15 लाख रुपए की ही लागत से एएचडब्ल्यूसी के नए कमरों का निर्माण होगा। 11.95 लाख रुपए की लागत से बाडा से धुराली रोड पर रोड निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य होगा। इसी तरह 5.99 लाख की लागत से हरैन बस्ती के निकट रोड का निर्माण, 6.50 लाख की लागत से पंचायती तालाब के निकट गऊ घाट का निर्माण, 11.97 लाख की लागत से बाडा से ठरवा तक रोड निर्माण व सौंदर्यकरण का कार्य किया जाएगा जबकि 14 लाख रुपए की लागत से नए आंगनवाड़ी सेंटर तथा 20 लाख रुपए की लागत से हरिजन बस्ती से हरनेक सिंह के खेत तक नाले का निर्माण किया जाएगा।

—————————————————–

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

ग्राम पंचायत ढकौला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम, एसडीएम विनेश कुमार ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *