दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, टेक ऑफ के बाद रनवे पर लौटी

नई दिल्ली। दिल्ली से रांची जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-9695 में तकनीकी खराबी आ गई। टेक ऑफ के तुरंत बाद उसे वापस दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। यह विमान दोपहर 4:25 बजे दिल्ली से रवाना हुआ था और रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शाम 6:20 बजे उतरने वाला था। तकनीकी कारणों की डिटेल अभी स्पष्ट नहीं है।
इससे पहले आज ही एअर इंडिया की हांगकांग-दिल्ली फ्लाइट AI-315 में भी तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद वापस उसे हांगकांग लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:16 बजे हांगकांग से उड़ान भरी थी, लगभग एक घंटे के बाद फ्लाइट उड़ान भरने के तुरंत बाद रनवे पर लौट आई।
12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुआ था एअर इंडिया का विमान
बता दें, 12 जून को गुजरात के अहमदाबाद में लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान क्रैश हो गया था। इसमें 12 क्रू मेंबर सहित 242 लोग सवार थे जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी। घटना में एक शख्स चमत्कारिक तरीके से सुरक्षित बच गया। घटना में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी की भी मौत हो गई।

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

विकास परियोजनाओं में देरी होने पर होगी कार्रवाई, एक्शन में CM नायब; सभी प्रोजेक्ट्स को समय से पूरा करने के दिए निर्देश

थाना साहा क्षेत्र से 10 ग्राम 28 मिलिग्राम हैरोइन तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *