अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने नागरिक अस्पताल को भेंट किए 100 कंबल


अम्बाला 24 दिसम्बर 2025 :  अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए नागरिक अस्पताल अम्बाला को 100 कंबल वितरित किए गए। यह कार्यक्रम अस्पताल परिसर में पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल प्रशासन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान पीएमओ डॉक्टर पूजा पेंटल ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद मरीजों के लिए कंबल बेहद उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा आगे आकर अस्पतालों की सहायता करना सराहनीय कदम है। डॉक्टर विनय गोयल ने भी एसोसिएशन के इस प्रयास की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे सहयोग से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

एसोसिएशन की ओर से प्रधान विक्रम चौधरी व जितेंद्र सहगल के नेतृत्व में उमाकांत, मुकेश चोपड़ा, विजय सहगल, गौरव सोनी, राजीव धीमान, अतुल शर्मा, सचिन गोयल, अमित बंसल, रविंद्र कुमार धीमान और सचिन कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की मदद करना है और भविष्य में भी स्वास्थ्य व सामाजिक क्षेत्र में ऐसे कार्य जारी रखे जाएंगे। इस अवसर पर अस्पताल स्टाफ की ओर से मैट्रन बबीता, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर रेखा गुप्ता, बलवंत कौर, कमलेश, नर्सिंग ऑफिसर पूनम सैनी, महक धीमान तथा सैनिटरी इंस्पेक्टर जतिन यादव, सुपरवाइजर निर्मल मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

अंबाला कांग्रेस ने की प्रेस वार्ता, 14 दिसंबर की दिल्ली रैली की तैयारियाँ तेज

अग्रवाल सभा, अंबाला छावनी के चुनावो पर लगी रोक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *