बैंक स्क्वेयर में दूसरे चरण के निर्माण को मिली रफ्तार, टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया शुरू : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला/चंडीगढ़, 23 जनवरी- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन बैंक स्क्वेयर भवन में द्वितीय चरण के निर्माण के कार्य के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोशन द्वारा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा नगर परिषद अम्बाला सदर द्वारा बन चुके 55 शोरूम में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए ऑक्शन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण निर्माण हेतु  64.47 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। वहीं बैंक स्क्वेयर में पहले चरण का निर्माण कार्य अब अंतिम चरणों में है।  

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी के बैंकों को एक ही छत के नीचे लाने के लिए प्रारंभ की गई बैंक स्क्वेयर परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी। यहां लगभग 32 बैंकों को एक ही छत के नीचे शिफ्ट करने की योजना है। पहले चरण में बने 55 शोरूम में बैंकों को शिफ्ट करने के लिए नगर परिषद द्वारा ऑक्शन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है जिसके तहत जल्द यहां बैंकों को शिफ्ट किया जा सके।

द्वितीय चरण में चार मंजिला बिल्डिंग में होंगे कई शोरूम

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि बैंक स्क्वेयर में द्वितीय चरण के तहत पिछली तरफ बनने वाली चार मंजिला बिल्डिंग में 45 शोरूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा यहां पर कार्यक्रम व कांफ्रेंस आदि आयोजित करने के लिए 450 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम बनेगा। इसके अतिरिक्त रूफ टॉप पर फूट कोर्ट बनाएं जाएंगे जहां लोग खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर अलॉट करने की प्रक्रिया को प्रारंभ कर दिया गया है।

गौरतलब है कि मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 3.97 एकड़ में बैंक स्क्वेयर कम शापिंग मॉल भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले चरण के कार्य के तहत लगभग 111 करोड़ रुपए की लागत से आगे बन रहे तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। पहले और दूसरे चरण में कुल 100 शोरूम का निर्माण हो रहा है।  

प्रथम चरण में बने बैंक स्क्वेयर में यह कार्य हुए

– बैंक स्क्वेयर में प्रथम चरण के तहत बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग में बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर 325 से अधिक वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग सुविधा होगी।

– बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर पर एचवीएसी प्लांट रूम, पम्प हाउस, लिफ्ट, इलेक्ट्रिकल पैनल रूम, लिफ्ट, सीढ़िया व अन्य सुविधाएं होगी।

– तीन मंजिला भवन के प्रथम तल पर 21 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट व सीढ़ियां होगी।

– दूसरी मंजिल पर 18 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी।

– तीसरी मंजिल पर 16 शोरूम, महिला व पुरूष के लिए दो-दो पब्लिक टॉयलेट, इलेक्ट्रिक पैनल रूम, चार लिफ्ट, सीढ़ियां व अन्य सुविधा होगी।

– इसके अलावा कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल व अन्य सुविधाएं होगी।

द्वितीय चरण में बन बैंक स्क्वेयर में यह कार्य होंगे

– द्वितीय चरण में बनने वाले बैंक स्क्वेयर भवन के प्रथम तल पर 12 शोरूम होंगे इसी तरह द्वितीय तल पर 17 शोरूम तथा तीसरे तल पर कुल 16 शोरूम होंगे।

– तीसरे फ्लोर पर 450 लोगों की क्षमता वाला एक आडिटोरियम बनेगा तथा रूफ टॉप पर फूड कोर्ट बनाए जाएंगे।

– इसके अलावा यहां लिफ्ट, सीढ़िया, एक्सकेलेटर, एचवीएसी, फायर फाइटिंग सिस्टम, महिला व पुरूष शौचालय व अन्य सुविधाएं होगी।

———————————-

Ambala Dastak

सम्पादक अवतार सिंह 82958-52222,98968-41919 छायाकार हरप्रीत सिंह 89295-91313,70156-34832

More From Author

अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी छलांग: ₹68.32 लाख का अत्याधुनिक 4K आर्थ्रोस्कोपी सिस्टम स्थापित

मनरेगा ग्रामीण भारत के करोड़ों परिवारों के लिए जीवनरेखा है: कुमारी सैलजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *