विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपयों की ठगी करने के मामले में आरोपी को चण्डीगढ़ से किया गिरफ्तार


अम्बाला पुलिस ने धोखाधड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विदेश भेजने के नाम पर लाखों रूपये हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अभिमन्यु कुमार सिहँ निवासी रूकमणी हाल अमरपाली नजदीक डी मार्ट गे्रटर नोयडा हाल पता एस/ओ सर्वोनंद राय विपिन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली को नजदीक सुखना लेख चण्डीगढ़ से काबू किया

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने मामले में जानकारी देते हुए बतलाया कि शिकायतकर्ता नवीन कुमार निवासी गाँव तलहेड़ी गुजरान थाना मुलाना जिला अम्बाला ने 18 जून 2026 को थाना मुलाना में शिकायत दी थी कि 01 अप्रैल 2023 से 11 मई 2026 के बीच गाँव तलहेड़ी में आरोपी अभिमन्यु व अन्य ने विदेश भेजने का झांसा देकर उससे 18 लाख 50 हजार रूपये हड़प लिए, न तो उसे विदेश भेजा और न ही पैसे वापिस किए।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अभिमन्यु कुमार सिहँ निवासी रूकमणी हाल अमरपाली नजदीक डी मार्ट गे्रटर नोयडा हाल पता एस/ओ सर्वोनंद राय विपिन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली को काबू किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी से सम्बन्धित पंजाब में मामला दर्ज है।

पुुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है। रिमाण्ड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों बारे जानकारी प्राप्त कर ठगी गई राशि बरामद की जानी है

अम्बाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि विदेश जाने के लिए केवल सरकार द्वारा अधिकृत एजैन्सियों के माध्यम से ही संपर्क करें और किसी भी अनजान व्यक्ति के प्रलोभन में आकर मोटी रकम व्यर्थ न गवाएँं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *